UPSSSC ANM Admit Card 2026: उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) भर्ती मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज किया जा चुके हैं। यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी एएनएम एडमिट कार्ड ऑनलाइन तौर पर आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर लॉगिन डिटेल डालकर डाउनलोड किया जा सकता है।
UPSSSC ANM Exam Date
UPSSSC की तरफ से भर्ती परीक्षा 11 जनवरी 2026 को करवाई जाएगी। यह पेपर एक शिफ्ट में सुबह 10:00 बजे से लेकर 12:00 के बीच में होगा। यह पेपर राज्य के तीन जनपदों बरेली, लखनऊ और झांसी में होगा।
How To Download UPSSSC ANM Admit Card 2026?
- UP ANM एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले तो आपको आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना पड़ेगा।
- जहां पर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड डालकर सबमिट पर क्लिक करना है।
- आपके सामने एडमिट कार्ड आ जाएगा इसको आप डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी निकलवा सकते हैं।
इस एग्जाम के लिए सिटी स्लिप पहले से ही रिलीज की जा चुकी है। जिसको विद्यार्थी वेबसाइट से डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं और अपने परीक्षा का शहर देख सकते हैं। लेकिन सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड के तौर पर इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के साथ में एक पहचान पत्र भी चाहिए होगा और बिना इसके आपके एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।
UPSSSC ANM Exam Details
इस भर्ती के जरिए 5272 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इसमें से महिला स्वास्थ्यकर्ता (सामान्य चयन) के लिए 4892 पद और महिला स्वास्थ्यकर्ता (विशेष चयन) के लिए 380 पद आरक्षित किए गए हैं। इस वैकेंसी से जुड़ी हुई बाकी की डिटेल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।