KGB Vidyalaya Bharti 2025: कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय में बंपर भर्ती, हर महीने मिलेगी 40 हजार की सैलरी

KGB Vidyalaya Bharti 2025: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नौकरी करने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों को अब एक सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोंडा द्वारा KGB Vidyalaya में प्रधानाचार्य समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम दिनांक 28 फरवरी, 2025 निर्धारित की गई है।

KGB Vidyalaya Bharti 2025 Post Detail

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (KGBV) ने विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए संविदा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती द्वारा भर्ती के माध्यम से कुल 69 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ये पद अलग-अलग पोस्ट के लिए निकले गए हैं। प्रधानाचार्य के 05 पदों को, पी.जी.टी हिन्दी के 05 पदों को, पी.जी.टी अंग्रेजी के 05 पदों को, पी.जी.टी गणित के 05 पदों को, पी.जी.टी जीव विज्ञान के 05 पदों को, पी.जी.टी रसायन विज्ञान के 05 पदों को, पी.जी.टी भौतिक विज्ञान के 05 पदों को, कम्प्यूटर विज्ञान के 05 पदों को, लैब असिस्टेंट के 15 पदों को, कार्यालय अधीक्षक/लिपिक के 05 पदों को, चपरासी के 03 पदों को, चौकीदार के 03 पदों को तथा रसोईया के 03 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवदेन कर सकेंगे।

KGB Vidyalaya Bharti 2025 Application Fees

इस भर्ती में सामान्य, ओ.बी.सी., ईडब्ल्यूएस, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी सहित सभी वर्गों के लिए आवेदन निःशुल्क रहेगा।

KGB Vidyalaya Bharti 2025 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए विभिन्न पदों के लिए अलग अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। प्रधानाचार्य पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 30 वर्ष तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। जबकि शेष पदों के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 01 अप्रैल, 2025 के अनुसार होगी।

KGB Vidyalaya Bharti 2025 Education Qualification

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए विभिन्न पदों के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। प्रधानाचार्य पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में मास्टर डिग्री (M.A) कक्षा उत्तीर्ण होनी अनिवार्य है। पी.जी.टी पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (M.A) कक्षा उत्तीर्ण होनी अनिवार्य है। फॉर्म भरने से पूर्व शैक्षणिक योग्यता के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवश्य अवलोकन कर लेवें।

KGB Vidyalaya Bharti 2025 Important Documents

  1. आवेदक का आधार कार्ड
  2. शैक्षणिक मार्कशीट
  3. मूल निवास प्रमाण पत्र
  4. जाति प्रमाण पत्र
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. मोबाइल नंबर
  7. ईमेल आईडी

KGB Vidyalaya Bharti 2025 Apply Process

अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें और नोटिफिकेशन में मांगी गयी योग्यता के अनुसार अपनी पात्रता सुनिश्चित करे।

इन रिक्तियों के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड पर किए जाएंगे। अभ्यर्थी को आवेदन पत्र रजिस्टर्ड पोस्ट द्वारा सर्व शिक्षा अभियान पंतनगर, गोंडा में अंतिम दिनांक 28 फरवरी, 2025 को सांय 5 बजे से पूर्व भेजना होगा। अन्य किसी माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन पत्र के लिए आधिकारिक वेबसाइट का लिंक लेख के अंत में दिया गया है। अभ्यर्थी द्वारा आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी सही भरनी है तथा अपनी व अपने माता-पिता की नाम की स्पेलिंग अवश्य चेक करे। इसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट आधार कार्ड, शैक्षणिक अंकतालिका, पासपोर्ट साईज फोटो व हस्ताक्षर आदि को संलग्न करना होगा।

Read More: Rajasthan CET 2024 12th Level Result: राजस्थान सीईटी 2024 का 12वीं लेवल रिजल्ट हुआ जारी, यहां करें चेक

KGB Vidyalaya Bharti 2025 Official Website

आवेदन की अंतिम तिथि : 28 फरवरी, 2025

आधिकारिक आवेदन फॉर्म का लिंक : यहां पर क्लिक करें

Official Notification : यहां से डाउनलोड करें

Sharing Is Caring:

Leave a Comment