REET 2024 Admit Card: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर) द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन 27 फरवरी व 28 फरवरी, 2025 को करवाया जाएगा। इसके लिए बोर्ड द्वारा दिनांक 16 दिसम्बर, 2024 से 15 जनवरी, 2025 तक आवेदन पत्र भरवाए गए थे। आज बोर्ड ने REET 2024 के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
REET 2024 Exam Form
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा रीट 2024 का नोटिफिकेशन 12 दिसम्बर, 2024 को जारी कर आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। इस परीक्षा हेतु राजस्थान सहित अन्य राज्यों के कुल 14 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इसके पश्चात बोर्ड ने अभ्यर्थियों को त्रुटि सुधार हेतु एक मौका दिया। जिसमें अभ्यर्थी द्वारा अपनी सही जानकारी अपडेट की गयी।
REET 2024 Exam Date
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा फॉर्म भरवाने के साथ ही परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई थी। जिससे परीक्षार्थी अपनी तैयारी को नियमित समय के अनुसार कर सके। परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी व 28 फरवरी, 2025 को करवाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए राज्य में अनेक परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। आज बोर्ड ने परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिसका लिंक इस लेख के अंत में दिया गया है।
Read More: FCI LDC VACANCY 2025: खाद्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, एलडीसी के 56000 पदों पर नौकरी का सुनहरा अवसर
REET 2024 Admit Card
अभ्यर्थी रीट परीक्षा 2024 के प्रवेश पत्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी आवेदन पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक अंकित कर परीक्षा केन्द्र देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र अपनी SSO I’D व Password के माध्यम से डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। इसलिए वे निम्र लिंक से प्रवेश पत्र प्राप्त करें।
REET 2024 Admit Card आधिकारिक लिंक : यहां से डाउनलोड करें।
Reet2025 admit card