Animal Attendant Vacancy 2024 Increases: पशु परिचर भर्ती परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों के लिए एक विशेष खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2024 में 499 पदों को बढ़ाया गया हैं। अब कुल 6433 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Animal Attendant Vacancy 2024 : Post Detail
एनिमल अटेंडेंट के रिक्त पदों के लिए कुल 5934 पदों पर भर्ती घोषित की गई थीं। जिनमें से 5281 रिक्तियां गैर-टीएसपी क्षेत्रों में और 653 रिक्तियां टीएसपी क्षेत्रों में हैं। जिसमें आज 499 पदों को बढ़ाया गया। अब कुल 6433 रिक्त पदों के लिए परीक्षा परिमाण घोषित किया जाएगा।
बढ़े हुए पदों की जानकारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष श्री आलोक राज ने अपने X (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए साँझा की। बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार पशु परिचर भर्ती में 499 पदों को बढ़ाया गया है। इसके लिए जल्दी ही बढ़े हुए पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
Animal Attendant Vacancy 2024 : Exam
बोर्ड द्वारा एनिमल अटेंडेंट परीक्षा 01 दिसम्बर से 03 दिसम्बर, 2024 तक आयोजित करवाई गई थी। पूरे राजस्थान राज्य सहित अन्य राज्यों से भी लाखों विद्यार्थी इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे। पशु परिचर परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड मे करवाया गया था। इस परीक्षा के आयोजन के लिए पूरे राज्य में अनेकों परीक्षा केंद्रों को निर्धारित किया गया था।
Animal Attendant Vacancy 2024 : Result
पशु परिचारक (Animal Attendant) 2024 भर्ती के लिए लगभग 17.6 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए और लगभग 10.5 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
Animal Attendant Result रिजल्ट के बारे में बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई भी सूचना जारी नहीं की गयी है। लेकिन सूत्रों के अनुसार इस भर्ती परीक्षा का परिणाम मार्च माह में जारी करने के आसार हैं।
Animal Attendant Vacancy 2024 : Selection Process
एनिमल अटेंडेंट पदों के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं। जो अभ्यर्थी इन सभी चरणों में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें पद के लिए चुना जाएगा।
इसी प्रकार सरकारी और गैर सरकारी भर्ती की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए भी हमारी इस वेबसाइट को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले नौकरी की आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।