Animal Attendant Vacancy 2024 Result: पशु परिचर भर्ती 2024 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Animal Attendant Vacancy 2024 Result Released: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने एनिमल अटेंडेंट पदों के लिए आयोजित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिया गया हैं। अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकते हैं।

Animal Attendant Vacancy 2024 : Exam Form

एनिमल अटेंडेंट के रिक्त पदों के लिए कुल 5934 पदों पर भर्ती घोषित की गई थीं। जिनमें से 5281 रिक्तियां गैर-टीएसपी क्षेत्रों में और 653 रिक्तियां टीएसपी क्षेत्रों में हैं। जिसमें बाद में 499 पदों को बढ़ाया गया। अब कुल 6433 रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

बोर्ड द्वारा एनिमल अटेंडेंट परीक्षा 01 दिसम्बर से 03 दिसम्बर, 2024 तक आयोजित करवाई गई थी। पूरे राजस्थान राज्य सहित अन्य राज्यों से भी लाखों विद्यार्थी इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे। पशु परिचर परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड मे करवाया गया था। इस परीक्षा के आयोजन के लिए पूरे राज्य में अनेकों परीक्षा केंद्रों को निर्धारित किया गया था।

Animal Attendant Vacancy 2024 : Check Result

पशु परिचारक (Animal Attendant) 2024 भर्ती के लिए लगभग 17.6 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए और लगभग 10.5 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिसका रिजल्ट बोर्ड द्वारा आज जारी किया गया है। अभ्यर्थी बोर्ड द्वारा जारी सफल अभ्यर्थियों की पीडीएफ में अपना रोल नंबर देखकर परिणाम के बारे में आश्वस्त हो सकते हैं।

Animal Attendant Vacancy 2024 : Selection Process

एनिमल अटेंडेंट पदों के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं। जो अभ्यर्थी इन सभी चरणों में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें पद के लिए चुना जाएगा।

Read More: Animal Attendant Vacancy 2024: पशु परिचर भर्ती में बढाए गए 499 पद, अब 6433 पदों पर होगी भर्ती

Animal Attendant Vacancy 2024 : Result Check Here

Animal Attendant Result देखने के लिए परीक्षार्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. एनिमल अटेंडेंट परिणाम लिंक खोजकर पीडीएफ Download कर लें।
  4. पीडीएफ में अपना रोल नंबर दर्ज कर परीक्षार्थी परिमाण देख सकते हैं।

Animal Attendant Vacancy 2024 : Important Links

पशु परिचर भर्ती 2024 रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट : यहां पर क्लिक करें।

SSO I’d का लिंक : यहां पर क्लिक करें।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment