Rajasthan High Court Group D Vacancy Cancel: राजस्थान हाई कोर्ट ने ग्रुप डी की 3678 पदों पर भर्तियों को किया निरस्त, देखें आधिकारिक नोटिस

Rajasthan High Court Group D Vacancy Cancel: राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा आधिकारिक नोटिस जारी कर 2019 में निकली जिला न्यायालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्रुप डी की भर्ती को निरस्त कर दिया है। यह भर्ती 3678 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए निकाली गयी थी।

राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती में आवेदन पत्र की स्थिति

उच्च न्यायालय द्वारा 2019 की इस चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती को 2025 में रद्द करने की खबर से बेरोजगार युवाओं में निरासा की स्थिति बन गयी है। विभाग द्वारा 06 नवम्बर, 2019 को एक नोटिस जारी कर इस भर्ती की सूचना दी गयी और इस भर्ती के लिए 18 नवम्बर, 2019 से 17 दिसम्बर, 2019 तक ऑनलाइन मोड़ से महिला व पुरुष दोनों से आवेदन भरवाए गए थे। लेकिन अब इस भर्ती को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

राजस्थान हाई कोर्ट ने 2019 में जिला न्यायालयों एवं विधिक सेवा प्राधिकरण में 3678 पदों पर आवदेन भरवाए थे। इस भर्ती के लिए लगभग 25 लाख से अधिक महिला व पुरुष अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया।

राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती को रद्द करने का कारण

राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा दिव्यांग, अर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, उत्कृष्ट खिलाड़ी और भूतपूर्व सैनिकों को भर्ती करने के नियमों में कई बार संसोधन कर इस भर्ती को पूर्ण करने के प्रयास किए गए। प्रारम्भ में उच्च न्यायालय ने विभाग स्तर पर इस भर्ती को करने का निर्णय लिया था लेकिन अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होने के कारण इसे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा करवाने का निर्णय लिया। परंतु चयन बोर्ड ने इसे करवाने से मना कर दिया और अपने नियमों में इस स्तर के पदों के लिए परीक्षा करवाने का प्रावधान नहीं होने का हवाला दिया। फिर हाई कोर्ट ने खुद अपने स्तर पर करवाने का फैसला लिया लेकिन भर्ती का आयोजन सम्भव नहीं हो पाया। अब हाई कोर्ट ने इस भर्ती को आधिकारिक तौर पर निरस्त करने का नोटिस जारी किया है।

राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती का आवेदन शुल्क वापसी

इस भर्ती में जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था उनमें शुल्क वापसी को लेकर एक चर्चा का विषय बनना स्वाभाविक है। हाई कोर्ट ने अपने आधिकारिक नोटिस में इस बारे में भी जानकारी दी है। हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि शुल्क वापसी के संबंध में एक अलग से नोटिस जारी किया जाएगा और शुल्क वापसी हेतु आवदेनकर्ताओं को एक अलग से आवेदन फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म की जानकरी के लिए आवेदनकर्ता समय समय पर विभाग की वेबसाइट का विजिट करते रहे।

राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती निरस्त करने का आधिकारिक नोटिस : यहां से डाउनलोड करें।
PDF डाउनलोड करने के लिए- Click Here

Sharing Is Caring:

Leave a Comment