Rajasthan CET 2024 Graduation Level Result: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से खुशखबरी दी गयी है। बोर्ड द्वारा समान पात्रता परीक्षा 2024 स्नातक स्तर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
Rajasthan CET 2024 Graduation Level Result
राज्य में बोर्ड द्वारा समान पात्रता परीक्षा (CET) 2024 स्नातक स्तर की परीक्षा 27 और 28 सितम्बर, 2024 को आयोजित करवाई गयी थी। समान पात्रता परीक्षा (CET) 2024 स्नातक स्तर में लगभग 13 लाख आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से लगभग 11.6 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसका रिजल्ट बोर्ड द्वारा आज जारी किया गया है।
Rajasthan CET 2024 12th Level Result
समान पात्रता परीक्षा (CET) 2025 सीनियर सेकंडरी स्तर की परीक्षा का आयोजन 22, 23 और 24 सितम्बर, 2024 को करवाया गया था। समान पात्रता परीक्षा (CET) 2024 सीनियर सेकंडरी स्तर में लगभग 18 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए और लगभग 15 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। अध्यक्ष आलोक राज ने X हैंडल पर समान पात्रता परीक्षा (CET) 2024 के रिजल्ट को लेकर जानकारी साँझा करते हुए बताया था कि इस परीक्षा का परिणाम भी फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में जारी कर दिया जायेगा।
Rajasthan CET 2024 Graduation Level Result Check
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा समान पात्रता परीक्षा (CET) 2024 स्नातक स्तर का रिजल्ट आज जारी किया गया है। जिन छात्र छात्राओं ने स्नातक स्तर की परीक्षा दी थी वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सबसे पहले अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करे। (जिसका लिंक इस आर्टिकल के अंत में दिया गया है।) इसके बाद अभ्यर्थी अपना रोल नंबर व जन्म दिनांक अंकित कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
Read More: UGC NET Exam Result News: यहाँ देखें यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट, फटाफट करें चेक!
How To Check Rajasthan CET 2024 Graduation Level Result?
समान पात्रता परीक्षा (CET) 2024 स्नातक स्तर का रिजल्ट चेक करने की संपूर्ण जानकारी आपको यहां उपलब्ध करवा दी गई है। अभ्यर्थी कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपनी SSO I’D व Password की सहायता से भी रिजल्ट देख सकते हैं।
Rajasthan CET 2024 Graduation Result के लिए आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें।
SSO I’d का लिंक : यहां पर क्लिक करें।